फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर में गोली मारकर हत्या

Sat, 10 Dec 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
किशन (फाइल फोटो) - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात चाऊमीन बेचकर घर लौट रहे बहलीमपुरा निवासी रेहड़ी वाले की बदमाशों ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


बहलीमपुरा निवासी प्रेमपाल सिंह पुत्र स्व. सम्मन सिंह ने तहरीर में बताया है कि बेटा किशन (28) शास्त्री पार्क में रेहड़ी पर चाऊमीन-बर्गर बेचता था। शुक्रवार रात करीब दस बजे वह चाऊमीन-बर्गर बेचकर घर लौट रहा था।

जैसे ही वह बहलीमपुरा ट्यूबवेल कॉलोनी के पास रेलवे पुल के नीचे पहुंचा तो वहां अज्ञात हमलावरों ने किशन के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। जब रात 12 बजे तक किशन घर नहीं पहुंचा तो परिजन भतीजा पप्पू सिंह पुत्र स्व. बाली सिंह के साथ तलाश करते हुए निकले।
विज्ञापन


इसी दौरान देखा कि रेलवे पुल के नीचे किशन का शव पड़ा है। उसके सिर में गोली लगी थी, जहां से खून निकल रहा था। सूचना पर करीब 1.30 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों ने किसी पर हत्या का शक नहीं जताया है। नगर कोतवाल पोसी राम शर्मा ने बताया कि मृतक के पिता ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस हत्यारों को पकड़ने के लिए कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें