हाईवे पर जाम से निजात दिलाने के लिए दूसरे दिन भी नगर पालिका का पंजा अतिक्रमण पर गरजा। पालिका कर्मियों ने हाईवे किनारे अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान दुकानदारों से उनकी नोंकझोंक हुई।
शनिवार की दोपहर दूसरे दिन नगर पालिका प्रशासन पुलिस बल के साथ हाईवे पर पहुंचा और अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरूआत कर दी। पालिका प्रशासन ने जेवर तिराहे से दनकौर तिराहे तक अतिक्रमण हटवाया। इस बीच दुकानदारों का जो भी सामान सामने मिला। नगर पालिका कर्मियों ने उसे जब्त कर लिया। वहीं खंबों पर लगे होर्डिंगों को भी नगर पालिका ने हटा दिया।
प्रभारी ईओ दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार चलता रहेगा। गौरतलब है कि स्थानीय प्रशासन ने जाम से निजात दिलाने के लिए अतिक्रमण अभियान की शुरूआत की है। इससे पहले प्रशासन ने दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने संबंधी नोटिस भी जारी किए थे।