फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाने के पैसे मांगने पर एसओजी के सिपाही ने रिवाल्वर तानी

Sun, 04 Sep 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
revolver - फोटो : demo pic
विज्ञापन
दिल्ली बस स्टैंड पर स्थित एक मुस्लिम होटल में एसओजी के सिपाही और उसके साथियों ने खाने के बाद कारीगर के साथ मारपीट कर रिवाल्वर तान दी। दुकानदारों ने उन्हें घेर कर पुलिस को सूचना दे दी। इस दौरान साथी तो भाग गए लेकिन सिपाही को पुलिस कोतवाली ले गई। समझौते के बाद सिपाही को भी छोड़ दिया।
विज्ञापन


 शुक्रवार की रात में दिल्ली बस स्टैंड पर स्थित एक मुस्लिम होटल में अपने आप को गाजियाबाद में एसओजी का सिपाही बताने वाला युवक अपने तीन - चार साथियों के साथ खाना खाने पहुंचा। खाना खाने के बाद जब वहां मौजूद कारीगर तहसीम ने उनसे पैसे मांगे तो गाली-गलौच कर उसके साथ मारपीट की और रिवाल्वर तान दी। इससे होटल में अफरा तफरी मच गई।

इससे दुकानदार एकत्र हो गए और उन्हें घेर लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस को देखकर सिपाही के साथ भाग निकले और पुलिस सिपाही को कोतवाली ले आई।दोनों पक्षों में देर रात तक समझौते की बात चलती रही। बाद में समझौता हो जाने पर आरोपी सिपाही को पुलिस ने छोड़ दिया। सिपाही शराब के नशे में था।
विज्ञापन


इस संबंध में थाना प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने कहा नशे में युवकों का झगड़ा हुआ था और आरोपी सिपाही गाजियाबाद में एसओजी में तैनात है। देर रात फैसले के बाद उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें