कोतवाली क्षेत्र के गांव में युवकों ने 12 वर्षीय कक्षा सात की छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। जब पीड़िता ने विरोध जताया तो आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ डाले।
चीख पुकार सुनकर पहुंचे लोगों को देखकर आरोपी किशोरी को धमकी देकर भाग गए। दो समुदायों के बीच का मामला होने के चलते गांव तनाव हो गया है।
पीड़िता परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर शिकायत दी। उधर, वारदात की भनक लगते ही ग्रामीण और हिंदू संगठन के लोग थाने पर पहुंचकर हंगामा कर दिया।
इस दौरान आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसएसआई प्रमोद कुमार ने बताया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।