फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध नर्सिंग होम और पैथोलॉजी लैब सील

Tue, 07 Feb 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
विज्ञापन
अपंजीकृत नर्सिंग होम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में स्वास्थ्य सेवाएं रामभरोसे चल रही हैं। अपंजीकृत नर्सिंग होमों पर प्रसव कराए जा रहे हैं। अपंजीकृत पैथोलॉजी लैब और क्लीनिक धड़ल्ले से चल रहे हैं। मानवाधिकार आयोग ने सख्ती की तो सीएमओ हरकत में आए। आनन-फानन में सीएमओ के नेतृत्व में पहुंची टीम ने कार्रवाई करते हुए इन्हें सील कर दिया।
विज्ञापन


सोमवार को सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगर में अवैध रूप से चल रहे नर्सिंग होम, क्लीनिक और पैथोलॉजी लैब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इन्हें सील कर दिया। नगर के बाईपास रोड स्थित संचालित शिवानी नर्सिंग होम में अवैध तरीके से प्रसव कराए जा रहे थे। सीएमओ ने मानवाधिकार आयोग के निर्देश पर शिवानी नर्सिंग होम को अवैध तरीके से संचालित होने पर सील कर दिया।

 नर्सिंग होम के संचालक डॉ. सचिन रस्तोगी और डॉ. आरके माहुर को नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा बस स्टैंड के पास अवैध रूप से संचालित दुर्गेश क्लीनिक और दामिनी क्लीनिक को भी सील कर दिया गया।
विज्ञापन


सीएमओ ने पीएचसी के पास अवैध रूप से चल रही शिवा पैथोलॉजी लैब को भी सील कर दिया। इसके अलावा नगर की पीएचसी पर पहुंचे सीएमओ ने बेहतर साफ-सफाई के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि यह नर्सिंग होम, क्लीनिक और पैथोलॉजी लैब अवैध रूप से चल रहे थे। सभी को सील कर नोटिस जारी कर दिए गए हैं। सात दिन में दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें