फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाते से निकाले चार लाख रुपये, हंगामा

Thu, 01 Sep 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
बैंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सैदपुर रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में किसी शातिर ने एक व्यापारी के चेक पर ओवरराइटिंग कर 4 लाख रुपये निकाल लिए। धोखाधड़ी का पता चलने पर बुधवार को पीड़ित व्यापारी सहित कई व्यापारियों ने बैंक में हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर बुलंदशहर से बैंक के आला अफसर और पुलिस भी मौके पर पहुंची। उन्होंने व्यापारियों की जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


पीड़ित व्यापारी नरेंद्र कुमार के अनुसार उसने पंजाब नेशनल बैंक का सेल्फ लिखा चार लाख रुपये का एक चेक गुलावठी की फर्म बांके बिहारी ट्रेड़िंग कंपनी के एचडीएफसी बैंक के खाते में ट्रांसर्फर कराने के लिए बैंक में दिया था। उस चेक पर ओवर राइटिंग करके किसी ने चार लाख रुपये का पेमेंट बैंक से नगद ले लिया। जब उन्हें पता चला कि उनके खाते से चार लाख रुपया निकल गया है, उन्होंने जानकारी की।

पता चला कि पैसा आरटीजीएस नहीं हुआ है तथा फ्राड करके किसी अन्य व्यक्ति ने कैश निकाला है। नरेंद्र कुमार ने बैंक प्रबंधक सुधीर सिंह नाहर को इस बात की लिखित शिकायत की। बैंक प्रबंधक ने उस चेक को निकलवाया जिस पर भुगतान हुआ। चेक में ओवर राइटिंग कर सेल्फ के नाम पर आमिर सेल्फी खां नाम लिखा हुआ था।
विज्ञापन


सूचना पर संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष कुलदीप मोदी, भाजपा नेता रमेश चंद जैन, संजीव तेवतिया, महेश वर्मा, शैलेश तेवतिया, अमरीष कुमार, अमरीष गोयल, भानू सहित अनेक व्यापारी बैंक पहुंचे।

व्यापारियों ने आशंका जताई कि बैंक के किसी कर्मचारी की मिली भगत के बिना इतनी बड़ी रकम नगद नहीं निकाली जा सकती। व्यापारियों के हंगामे की सूचना पर थानाध्यक्ष बृमेश कुमार यादव, बुलंदशहर से पंजाब नेशनल बैंक के अग्रणी प्रबंधक सतपाल मेहता एवं वरिष्ठ प्रबंधक एके सिंह बैंक पहुंचे। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाली। शाम तक अधिकारी किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें