युवक की मौत के मामलें में गिरफ्तारी
- फोटो : amarujala
महराजगंज। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बनकटवा में बीते सोमवार को एक युवक की मौत के मामलें में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया। युवक का शव फंदे में लटकता मिला था। घरवालों ने हत्या की आशंका जताई थी।
पुलिस कार्यालय में एसपी भारत सिंह ने बताया कि थाना बहोरपुर टोला बनकटवा निवासी रामबेलास ने पुरंदरपुर थाने में लिखित सूचना दिया था कि 19 वर्षीय अनिल बीते 26 अगस्त को शाम 6 बजे घर से चौराहे की तरफ गया था। काफी देर तक वह घर वापस नहीं आया। इस बीच पता चला कि उसी गांव के मुहम्मद उर्फ बरकत अली, सिराजुद्दीन, सद्दाम, महिला अबरैन, और मुहम्मद युसूफ अनिल को गाली गुप्ता देते हुए हत्या के इरादे से कहीं ले गए थे। कहा कि बीते सोमवार को जब उसने अपने दूसरे घर का दरवाजा खोला तो अनिल का शव फंदे मे लटका हुआ था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने सीओ फरेंदा चन्द्रदेव प्रसाद के नेतृत्व में पुरंदरपुर थानाध्यक्ष ओपी चौहान के साथ अन्य पुलिस वालों की एक टीम गठित कर मामले की जांच का आदेश दिया। जांच के दौरान पता चला कि मृतक अनिल मुहम्मद रजा उर्फ बरकत अली के लड़की के साथ धुसवा कला स्थित स्वामी विवेकानंद में पढ़ता था। इसी दौरान दोनों एक दूसरे के संपर्क में आ गए।
दोनों बीते शुक्रवार की रात घर से कहीं चले गए। लेकिन दानों बीते रविवार को घर वापस आ गए। जिसके बाद सोमवार को रामबेलास के पुत्र अनिल का शव फंदे में लटका पाया गया। इस मामलें में मुहम्मद रजा उर्फ बरकत अली, सिराजूद्दीन, सद्दाम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया और अन्य अरोपियों की तलाश जारी है।