फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे मिले गोवंश के अवशेष, भड़के लोग

Thu, 22 Dec 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव गिनौरा जन्नारदार में गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने पर हड़कंप मच गया। गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर गोकशी के विरोध में प्रदर्शन किया। सूचना पाकर एसओ सलेमपुर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अवशेष का नमूना लेकर प्रयोगशाला भिजवा दिया। बाकी अवशेषों को गड्ढे में दबा दिया गया।


मिली जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार सुबह सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव गिनौरा जन्नारदार निवासी लोग शौच के लिए जंगल जा रहे थे। गांव के बाहर रास्ते के किनारे गोवंश के अवशेष दिखाई दिय। यह सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। गोकशी की सूचना मिलते लोगों की भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने मौके पर पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


लोगों ने गोकशी करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एसओ एचएन सिंह ने बताया कि मौके पर मिले अवशेषों के सैंपल भरकर अन्य अवशेषों को जमीन मेें दबा दिया। ग्राम प्रधान अजय कुमार की ओर से अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं बजरंग दल की ओर से मोहनलाल आर्य, अंकुश कौशिक, राजेंद्र, रामभूल, निरंजन शर्मा, राजवीर, नानक, कैलाश, रामकुमार, सोहनपाल, शिवकुमार, विनोद, देवेेंद्र आदि लोग मौजूद रहे।

गोकशी की सूचना पर पुलिस ने को एक दबोचा
 थाना क्षेत्र के गांव बरारी में गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके दो साथी भागने में सफल रहे। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर अहमदगढ़ ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह गांव बरारी के जंगल में गांव निवासी सिराज पुत्र कय्युम अपने दो साथियों के साथ दो गोवंशों को लेकर उन्हें काटने की फिराक में खड़ा था।
विज्ञापन


तभी गांव निवासी अजब सिंह ने उन्हें देख लिया। अजब सिंह ने गांववालों और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सिराज को पकड़ लिया और उसके दो साथी भाग गए। पुलिस ने दोनों बैल को गांववालों की सुपूदर्गी में दे दिया। पुलिस सिराज के अन्य साथियों की तलाश कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें