फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस ने छात्र को कुचला, हंगामा-तोड़फोड़

Fri, 04 Mar 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दनकौर थाना क्षेत्र के मंडी श्याम नगर में तेज रफ्तार बस ने छात्र को कुचल दिया। छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। चालक बस छोड़कर भाग गया। गुस्साए परिजनों ने बस में तोड़फोड़ की। मुआवजे-कार्रवाई की मांग को लेकर शव को रोड पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन



सिंकदराबाद और दनकौर की सीमा पर बसे मंडी श्याम नगर निवासी रामबीर ने बताया कि उनका पौत्र गगन(13वर्ष)पुत्र दीपक मंडी श्याम नगर के चौ.लक्ष्मी नायारण स्कूल में कक्षा आठ का छात्र था। रामबीर ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर करीब 2.30 बजे वह दनकौर रेलवे स्टेशन से घर लौट रहा था।

मंडी श्याम नगर में सिकंदराबाद की ओर से जा रही ग्रेटर नोएडा डिपो की बस ने उसे कुचल दिया। गगन की मौके पर ही मौत हो गई। चालक बस छोड़कर फरार हो गया। गुस्साए परिजनों, लोगों ने बस में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन


मुआवजा कार्रवाई की मांग को लेकर शव को सड़क पर रख का जाम लगा दिया। जाम लगने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं।  मृतक के दादा की तहरीर पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें