फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर एक माह तक रेप

Tue, 17 Jan 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
gangrape
विज्ञापन

विज्ञापन
देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर एक युवक ने तलाकशुदा महिला से एक माह तक रेप किया। निकाह के लिए जब महिला ने दबाव बनाया तो आरोपी ने इनकार कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला का एक साल पूर्व अपने पति से तलाक हो गया था। करीब एक माह पूर्व गांव का ही आरोपी युवक महिला से शादी करने का झांसा देकर करीब एक माह तक उसके साथ रेप किया। आरोप है कि कुछ दिन बीतने पर शादी की बात करने पर वह महिला से टाल-मटोल करने लगा।
विज्ञापन


रविवार को महिला ने जब निकाह के लिए दबाव बनाया तो युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया।  इसे लेकर महिला और युवक के बीच काफी देर तक विवाद हुआ। शादी के लिए जब युवक तैयार नहीं हुआ तो पीड़िता थाने पहुंच गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं आरोपी घर से भागा हुआ है।

घर में घुसकर दलित महिला से छेड़छाड़
थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ खेत पर चारा लेने गई दलित महिला से दबंगों ने छेड़छाड़ की। इसके अगले दिन आरोपी घर में घुस आए और अश्लील हरकतें कीं। थाना स्तर से सुनवाई न होने पर पीड़िता ने कोर्ट का सहारा लिया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

पीड़िता ने कोर्ट को बताया है कि वह दलित है। 22 सितंबर की सुबह वह अपनी 15 वर्षीय बेटी के साथ खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। दोनों अलग-अलग खेत में चारा काट रहीं थी। तभी गांव का आनंद स्वरूप पुत्र कंछिद सिंह और जहांगीराबाद के पुख्ता बाजार निवासी अनिल पुत्र गनपत पहुंचे।

दोनों आरोपियों ने खेत में ही महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी। शोर मचाने पर पड़ोस के खेत में काम कर रही बेटी पहुंची तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। पीड़िता का आरोप है कि अगले दिन दोनों आरोपी फिर घर में घुस आए और छेड़छाड़ करने लगे।

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। पीड़िता का आरोप है कि जब थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इंस्पेक्टर आहार किरनपाल सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

किशोरी गायब, अपहरण का आरोप

क्षेत्र के खदाना गांव में गोबर डालने गई किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने काफी तलाश के बाद गांव के एक युवक पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाकर 10 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी पास के ही स्कूल में दसवीं की छात्रा है।
विज्ञापन


पांच जनवरी की सुबह करीब 11 बजे वह गोबर डालने के लिए खेत पर गई थी। लेकिन लौटकर घर नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद भी किशोरी का कोई सुराग नहंी मिला। अगले दिन गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी बेटी को गांव के ही अतुल के साथ जाते हुए देखा था। किशोरी के पिता ने अतुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर अहार ने बताया कि किशोरी को बरामद कर कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें