फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमैड़ा अड्डे से फुरकान के रिश्तेदार को पकड़ा

Tue, 26 Apr 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
दरोगा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दादरी में बदमाशों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए दरोगा अख्तर खान की हत्या के मामले में अपराधियों के तार बुलंदशहर से भी जुड़े हैं। गौतमबुद्धनगर पुलिस ने धमैड़ा बस अड्डे के पास दबिश देकर शातिर फुरकान के रिश्तेदार को हिरासत में लिया है। वहीं नगर पुलिस ऐसी किसी कार्रवाई से इंकार कर है।
विज्ञापन



बता दें कि सोमवार सुबह दादरी पुलिस को सूचना मिली थी कि हिस्ट्रीशीटर बदमाश जावेद अपने साथियों के साथ नई आबादी स्थित घर आया है। पुलिस ने दबिश दी तो वहां कोई नहीं मिला। कुछ देर बाद फिर सूचना मिली कि बदमाश फुरकान के यहां आरोपी छुपा हैं।

सोमवार सुबह करीब 5 बजे दारोगा अख्तर खान ने दरवाजा खटखटाया तो हथियार से लैस बदमाश जावेद ने दरवाजा खोलते ही फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि हिम्मत कर दरोगा अख्तर घर के अंदर दाखिल हो गए। इसी बीच गोलीबारी में एक गोली अख्तर के गर्दन में लग गई, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार दोपहर गौतमबुद्धनगर पुलिस ने धमैड़ा बस अड्डे पर दबिश देकर शातिर फुरकान के रिश्तेदार को हिरासत में लिया है। नगर कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें