फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डीलर ने विकलांग दंपति को पीटा

Sat, 15 Apr 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
पीड़ित दंपति। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राशन न देने का विरोध करना एक विकलांग दंपति को भारी पड़ गया। डीलर ने राशन न मिलने की शिकायत करने पर विकलांग दंपति की जमकर पिटाई की। पीड़ित दंपति थाने भी पहुंचे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित ने एसपी देहात से शिकायत कर गुहार लगाई।
विज्ञापन


जहांगीराबाद के मोहल्ला प्रभूदयाल निवासी विकलांग दंपति बॉबी और निशा ने एसपी देहात से की शिकायत में आरोप लगाया है कि डीलर उन्हें राशन नहीं दे रहा था। राशन न मिलने की शिकायत पूर्ति विभाग के अफसरों से की गई तो राशन डीलर भड़क गया। 13 अप्रैल को राशन डीलर अपने कुछ साथियों के साथ घर में घुस आया और उनके साथ मारपीट की।

मारपीट में उनके भाई का छोटा बच्चा भी चोटिल हो गया। पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित विकलांग दंपति ने शनिवार को एसपी देहात से गुहार लगाई।
विज्ञापन


इस संबंध में एसडीएम भैरपाल सिंह ने बताया कि राशन डीलर द्वारा राशन नहीं देने और विरोध करने पर मारपीट का मामला गंभीर है। राशन डीलर पर लगे आरोपों की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद राशन डीलर पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पीड़ित विकलांग दंपति की शिकायत पर कोतवाली प्रभारी को स्वयं जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा एसडीएम को राशन न देने की जांच के लिए शिकायत भेजी गई है। - जगदीश प्रसाद शर्मा, एसपी देहात
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें