घर में नहा रही महिला की क्लीपिंग बनाकर दो युवकों ने ब्लैकमेल कर रेप करने की कोशिश की। पुलिस में शिकायत करने पर आरोपियों ने परिवार के साथ मारपीट की। थाना स्तर से सुनवाई नहीं होने पर पीड़ित पक्ष ने एसपी देहात से गुहार लगाई है।
पीड़ित पति ने एसपी देहात को बताया कि चार माह पहले उसकी शादी हुई है। कुछ दिन पहले उसकी पत्नी घर पर नहा रही थी। तभी पड़ोसी दो युवकों ने उसकी क्लीपिंग बना ली। इसके बाद आरोपी क्लीपिंग सार्वजनिक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगे।
इस दौरान आरोपियों ने पीड़िता से रेप की कोशिश भी की। पीड़ित पक्ष ने जब पुलिस में शिकायत की तो गुस्साए आरोपी साथियों के साथ मिलकर रॉड से महिला के पति को पीटा। आरोप है कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
थक हारकर पीड़ित पक्ष ने एसपी देहात को शिकायती पत्र दिया। एसपी देहात पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच कराई जाएगी।