कोतवाली देहात की चोला चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला से गांव के ही दो लोगों ने रेप कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की और शिकायत करने पर हत्या की धमकी दी। चौकी-थाना स्तर पर सुनवाई न होने पर पीड़िता ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़ित महिला ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके ससुर का गांव के कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसके चलते वह रंजिश मानते हैं। पीड़िता के मुताबिक, 19 अप्रैल 2017 की दोपहर करीब एक बजे वह खेत पर काम कर रही थी। तभी गांव के भानू प्रताप और नंदलाल आ पहुंचे।
आरोपियों ने अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। जान से मारने की धमकी देकर रेप किया। शोर मचाने पर लोगों के पहुंचने पर आरोपी हत्या की धमकी देकर भाग गए। एसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।