फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर ने रेप कर बनाई वीडियो

Sun, 05 Mar 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
rape and video - फोटो : demo
विज्ञापन
कोतवाली देहात की नई मंडी चौकी क्षेत्र के एक गांव में विधवा के साथ निकाह करने का झांसा देकर उसके देवर ने बलात्कार किया और अश्लील वीडियो बना ली। आरोपी ने वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर एक बार फिर बलात्कार किया।
विज्ञापन


पीड़िता जब तहरीर लेकर नई मंडी चौकी पहुंची तो उसे पुलिसकर्मियों ने उसे भगा दिया। परेशान पीड़िता एसपी सिटी के पास पहुंची तो उन्होंने जांच कर आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए ।


नई मंडी चौकी क्षेत्र एक गांव निवासी विधवा महिला ने एसपी सिटी को प्रार्थना पत्र दिया कि उसका निकाह वर्ष 2002 में हुआ था। ससुराल में सास, ससुर, देवर और जेठ संयुक्त रूप से रहते हैं। महिला के मुताबिक, उसका देवर शुरू से ही उस पर बुरी नजर रखता था।
विज्ञापन


आए दिन आपत्तिजनक टिप्पणी कर शरीरिक संबंध बनाने के लिए जोर डालता था। महिला के मुताबिक, 27 जुलाई 2016 में पति की बीमारी के चलते मौत हो गई। इसके बाद देवर ने बच्चों का ख्याल रखने का आश्वासन देकर निकाह करने का प्रस्ताव रखा।

ससुरालियों के कहने पर वह तैयार हो गई। महिला ने बताया कि निकाह करने से पहले देवर ने उसके साथ बलात्कार किया। लोकलाज के चलते वह चुप रही। महिला का आरोप है कि जब उसने देवर पर निकाह करने के लिए दबाव बनाया तो देवर ने निकाह करने से इनकार कर दिया। साथ ही धमकी दी कि उसने अश्लील वीडियो बना रखी है।


यदि उसने निकाह करने के लिए दबाव बनाया तो वह उस वीडियो को इंटरनेट पर डाल देगा। वीडियो की धमकी देकर आरोपी ने एक बार फिर बलात्कार किया। विधवा का कहना है कि 28 फरवरी 2017 की दोपहर वह तहरीर लेकर नई मंडी चौकी गई तो पुलिस ने उसे भगा दिया।
विज्ञापन


एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में घटना सही पाए जाने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें