फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती का मनचले ने फोटो खींचा, विरोध में चौकी घेरी

Mon, 22 Aug 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
eve teasing
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शांतिनगर में घर के बाहर खड़ी युवती का दूसरे समुदाय के युवक ने मोबाइल से फोटो खींच लिया। विरोध करने पर आरोपी ने युवती के साथ छेड़छाड़ की। मोहल्ले के लोगों ने आरोपी की धुनाई कर दी।
विज्ञापन


गुस्साए लोगों ने पुलिस के खिलाफ हंगामा करते हुए आवास विकास चौकी का घेराव कर लिया। पुलिस युवती के पिता को इज्जत का वास्ता देकर मामला शांत करने की अपील करती रही।


मिली जानकारी के मुताबिक, शांतिनगर में रविवार सुबह करीब 10.30 बजे एक युवती घर के बाहर खड़ी थी। तभी मऊखेड़ा गांव का रहने वाला दूसरे समुदाय का युवक आ गया। आरोपी ने युवती के सामने खड़े होकर उसके फोटो खींचना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


युवती ने विरोध किया तो उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। युवती ने शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने आरोपी के हाथ से मोबाइल छीनकर देखा तो उसमें युवती के फोटो थे। लोगों ने आरोपी मनचले की जमकर धुनाई कर दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर आवास विकास चौकी ले गई। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर गुस्साए लोगों ने चौकी का घेराव कर लिया। पुलिस युवती के पिता को इज्जत का वास्ता देकर मामला शांत करने की अपील करती रही।

एक पुलिसकर्मी ने युवती के पिता से कहा कि आरोपी युवक उससे माफी मांग लेगा, मामला यहीं शांत कर लेते हैं। बताते हैं कि युवती का पिता लोकलाज के चलते  घर लौट गया। युवती के पिता ने लिखित में कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें