फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशेवर हैं हत्यारे, एक ही गोली ले बैठी जान

Sun, 18 Dec 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सुनील तायल की हत्या पेशेवर कातिलों ने की है। उनकी हत्या 32 बोर के पिस्टल से की गई और गोली पेट से सटाकर इस तरह मारी गई कि एक ही गोली उनकी जान ले बैठी। मौत की वजह गोली से दो प्रमुख नसों का क्षतिग्रस्त होना रहा जिससे ब्लीडिंग नहीं रुकी।

बता दें कि शुक्रवार शाम नगर निवासी उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सुनील तायल को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने बताया कि हत्यारों ने सुनील तायल को 32 बोर के पिस्टल से दाहिनी ओर पेट में सटाकर गोली मारी थी। सीओ चौधरी यशवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम में सुनील तायल के बाएं पैर में से 32 बोर के पिस्टल की गोली मिली है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गोली पेट में लगने के बाद बाएं पैर में आकर फंस गई। गोली लगने व्यापारी के नसे कट जाने से खून का बहना नहीं रुक पाया। अधिक खून बह जाने से हायर सेंटर ले जाते समय सुनील तायल की रास्ते में मौत हो गई थी।

दूसरे दिन भी व्यापारी के घर लगा रहा तांता
 व्यापारी नेता सुनील तायल की हत्या के बाद उनके घर पर सांत्वना देने आने वालों का तांता  लगा हुआ है। राजनीतिक लोगों के अलावा, आम आदमियों, व्यापारियों, गणमान्य लोगों ने मृतक व्यापारी के परिवार को सांत्वना दी।

मुख्य आरोपियों की शिनाख्त, पता किया जा   रहा नामजदों से कनेक्शन सबूतों के आधार पर पुलिस ने व्यापारी नेता सुनील तायल हत्याकांड के मुख्य आरोपियों की शिनाख्त कर ली है। कोतवाल जितेंद्र कुमार के मुताबिक पुलिस इस मामले में नामजद अन्य आरोपियों का उनका कनेक्शन तलाश रही है।
विज्ञापन


वे पुलिस की पकड़ से दूर हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की आठ टीमों ने शनिवार रात भी कई जगह दबिश दी। दबिश के दौरान हिरासत में लिए संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें