फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा के हत्यारों पर घोषित होगा ईनाम

Wed, 29 Jun 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दरोगा सुखवीर सिंह यादव हत्याकांड खोलना पुलिस के लिये चुनौती बनता जा रहा है। अब पुलिस ने हत्यारों की सूचना देने वाले को ईनाम देने की तैयारी की है। इसके लिए आला अफसरों को रिपोर्ट भेजकर अनुमति मांगी गई है। पुलिस ने स्थानीय व अंतर्राज्यीय गिरोहों पर जांच की दिशा केंद्रित की है।
विज्ञापन



दरोगा हत्याकांड को पांच दिन बीत चुके हैं,  लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। पुलिस को हत्यारों तक पहुंचने की लाइन नहीं मिली है। पुलिस की तेजतर्रार टीमें हत्यारों के बारे में कुछ भी पता नहीं लगा पाई हैं।  इस मामले में पुलिस बागपत के सिंहावली अहीर और सिकन्द्राबाद जाकर मृतक दरोगा के परिवार वालों से बातचीत कर चुकी हैं लेकिन कड़ी नहीं सुलझ रही है।


सीओ विशाल यादव का कहना है कि इस हत्याकांड के बाद से पुलिस ने आसपास के जनपदों की पुलिस से भी विभिन्न गैंगों की गतिविधियों के बारे में जानकारी की है लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। पुलिस इस हत्याकांड को खोलने के लिए रात दिन एक किये है।
विज्ञापन


इस हत्याकांड के बारे में सूचना देने वाले को ईनाम दिए जाने की तैयारी कर ली गई है। इसकी रिपोर्ट बनाकर वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी गयी है, ईनाम की जल्द घोषणा की जायेगी।  उल्लेखनीय है कि घटनास्थल के पास स्थित एक एकेडमी परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगा है। घटनास्थल थोड़ा साइड में होने तथा रात होने के कारण घटना रिकार्ड नहीं हो सकी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें