पचास हजार का इनामी बलराज भाटी सिकंदराबाद क्षेत्र में दावत उड़ाकर पुलिस के सामने से निकल गया। लेकिन पुलिस उसे दबोचने का साहस नहीं दिखा पाई।
एसएसपी को जब यह जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस टीम को जमकर फटकार लगाई। बता दें कि पंचायती चुनाव के दौरान जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के शिवाली गांव में बलराज के आने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी।
लेकिन आधुनिक हथियारों से लैस बलराज का सामना करने से कतरा गई। बाद में पता चला कि बलराज एक हत्या के मामले में वादी की जान लेने आया था।
जब यह बात एसएसपी अनंत देव को पता चली तो उन्होंने क्राइम मीटिंग में पुलिस टीमों को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही चेतावनी दी कि आगे से किस भी टीम ने ऐसा किया तो उस के प्रभारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एसपी देहात पंकज कुमार पांडेय ने बतायाकि दनकौर क्षेत्र में बलराज के आने की सूचना मिली थी। लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।