आनी के ब्रौ में एक महिला से छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि ब्रौ के ओड़ाधार निवासी एक महिला ने उसी गांव के रहने वाले एक शख्स पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने केस की तफ्तीश शुरू कर दी है। एएसपी का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार करने को पुलिस टीम भेजी जा रही है।