फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल का ‘सायरन’ बजा, दौड़ी पुलिस

Wed, 02 Nov 2016 12:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
jail - फोटो : jail
विज्ञापन
जेल में सोमवार शाम करीब छह बजे अचानक हाईअलर्ट सायरन बजता है। पता चलता है कि कुछ कैदी भाग गए हैं। जेल पुलिस अलर्ट हो जाती है। सारे रास्ते बंद कर दिए जाते हैं।
विज्ञापन


जेल के चारों तरफ पुलिस के जवान दौड़ते हैं। कैदियों में भी अफरातफरी सी मच जाती है। बाद में पता चलता है कि यह रिहर्सल था। दरअसल भोपाल सेंट्रल जेल से सिमी के आठ आतंकियों के फरार होने के बाद जिला जेल पुलिस ने रिहर्सल कर तैयारियों का निरीक्षण किया।

जिला जेल में सोमवार शाम को रिहर्सल किया गया। हाईअलर्ट सायरन बजाया गया। जिला जेल पुलिस को बताया गया कि कुछ कैदी फरार हो  गए हैं। जेल पुलिस के जवानों ने मुस्तैदी के साथ मोर्चा संभाल लिया।
विज्ञापन


जेल के सभी गेटों को बंद कर दिया गया। जेल के चारों तरफ पुलिस के जवान सर्चिंग अभियान में जुट गए। करीब घंटेभर तक जेल पुलिस रिहर्सल करती रही। इस दौरान कैदियों में भी अफरातफरी मची रही। किसी को नहीं पता कि क्या हो रहा है?

बाद में बताया गया कि यह सब भोपाल सेंट्रल जेल से सिमी के आठ आतंकवादियों के भागने के बाद रिहर्सल किया गया था। रिहर्सल करके जिला जेल पुलिस की तैयारियों का जायजा लिया गया। इस दौरान जेल पुलिस   ने  निरीक्षण के दौरान काफी मुस्तैदी दिखाई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें