फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी में चोरी, कैश नहीं सीसीटीवी की डीवीआर उड़ाई

Tue, 13 Dec 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
डिप्टीगंज स्थित पीएनबी के बाहर लगी उपभोक्ताओं की भीड़। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद बैंकों में बड़े स्तर पर हुई हेराफेरी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान के बाद सोमवार रात पंजाब नेशनल बैंक की डिप्टीगंज शाखा में चोरी हो गई। खास बात यह है कि चोरों ने बैंक में रखे कैश को हाथ तक नहीं लगाया। चोर सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर और कैशियर का कंप्यूटर चुराकर ले गए।
विज्ञापन


वहीं, पुलिस के पहुंचने से पहले किसी ने मौके से सबूत मिटाने का पूरे प्रयास किए। पुलिस को चोरी की सूचना भी देर से दी गई। इन सब बिंदुओं को देखते हुए पुलिस की शक की सुई बैंक के कर्मचारियों और अफसरों की ओर घूम गई है। पुलिस को शक है कि इसके पीछे किसी बड़े फर्जीवाड़े को छिपाने का मकसद हो सकता है।

फिलहाल बैंक मैनेजर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीएनबी की डिप्टीगंज शाखा के मैनेजर अशोक अग्रवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 दिसंबर 2016 की सुबह करीब 8:44 बजे फोन पर उन्हें सूचना मिली कि बैंक में चोरी हुई है।
विज्ञापन


रिकॉर्ड रूम की खिड़की की ग्रिल तोड़कर और दरवाजा उखाड़कर चोर मैनेजर के केबिन से सीसीटीवी की डीवीआर, काउंटर नंबर तीन से सीपीयू, मॉनिटर, माउस और कीबोर्ड ले गए हैं। उधर, एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि कई बार बुलाने पर भी मैनेजर मौके पर नहीं आए।

शुरुआती तफ्तीश में पता चला कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही किसी ने स्ट्रांग रूम के बाहर लगे फ्रिंगर प्रिंट मिटा दिए। एसपी सिटी ने कहा कि बैंक से कैश नहीं चुराया गया है। वहीं पुलिस को चोरी की सूचना देर से दी गई। इससे बैंक के कर्मियों और अधिकारियों पर शक की सूई घूम रही है।

बैंक में कितना कैश था, इसका खुलासा बैंक के अफसरों ने नहीं किया है। फिलहाल बैंक मैनेजर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।

मैं शहर के बाहर था : बैंक मैनेजर
बैंक के शाखा प्रबंधक अशोक अग्रवाल का कहना है कि वह शहर के बाहर थे। सूचना मिलते ही शाखा में पहुंचे और पुलिस को उन्होंने ही तहरीर दी है। चोरों ने स्ट्रांग में तोड़फोड़ की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। शायद चोरी की करतूत सीसीटीवी में कैद होने के कारण चोर डीवीआर ले गए हैं। जो भी है अब पुलिस जांच के बाद खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें