प्रधानाचार्य के पीड़ित परिवार ने प्रधानमंत्री-डीजीपी को ट्वीट कर मदद की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर एसएसपी के आदेश पर भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष ने जल्द कार्रवाई न होने पर आत्महत्या की चेतावनी दी है। एसएसपी ने निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
चोला क्षेत्र के एक गांव निवासी हरियाणा के एक स्कूल में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात हैं। उनका बेटा राहुल एक बैंक में मैनेजर है। सोमवार को पीड़ित प्रधानाचार्य ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि दो दिसंबर की रात उनका बेटा गांव आया था।
बुग्गी हटाने की बात कहने पर गांव के प्रधान समेत चार-पांच लोगों ने उसकी कनपटी पर पिस्टल लगाकर उसके साथ मारपीट की। परिवार के लोग शोर सुनकर राहुल को बचाने आए तो उनके साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि परिवार की महिलाओं को निर्वस्त्र करने की भी कोशिश की गई।
पीड़ित ने पुलिस पर भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। पीड़ित प्रधानाचार्य ने प्रधानमंत्री-डीजीपी को ट्वीट कर मदद की गुहार लगाई है। न्याय नहीं मिलने पर परिवार समेत आत्महत्या की चेतावनी दी है।