रौनाही थाना क्षेत्र के सुचित्तागंज बाजार स्थित आभूषण की दो दुकानों के शटर का ताला तोड़कर रविवार की रात चोरों ने जेवरात व कीमती कपड़ों पर हाथ साफ कर दिया। आसपास के लोगों ने सुबह ममाले की जानकारी दुकानदार को दी तो सूचना पुलिस को दी गई।
रविवार की मध्य रात्रि चोरों ने बाबा ज्वैलर्स और सीताराम रामलखन सर्राफ का ताला तोड़ डाला। सीताराम रामलखन सर्राफ की दुकान से 40 हजार कीमत का पैंट-शर्ट का कपड़ा, एक किलो चांदी व 10 ग्राम सोना और बाबा ज्वैलर्स की दुकान से दो हजार रुपये व कुछ चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।
व्यापार मंडल अध्यक्ष व बाबा ज्वैलर्स के मालिक कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि शिकायत पुलिस को दी गई है। सोमवार को रौनाही थाना प्रभारी राजीव प्रताप सिंह ने बताया तहरीर मिली है छानबीन करायी जा रही है।