फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई के लिए पीएम-डीजीपी को ट्वीट

Mon, 05 Dec 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला, ब्यूरो /बुलंदशहर
विज्ञापन
ट्विटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रधानाचार्य के पीड़ित परिवार ने प्रधानमंत्री-डीजीपी को ट्वीट कर मदद की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर एसएसपी के आदेश पर भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष ने जल्द कार्रवाई न होने पर आत्महत्या की चेतावनी दी है। एसएसपी ने निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

चोला क्षेत्र के एक गांव निवासी हरियाणा के एक स्कूल में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात हैं। उनका बेटा राहुल एक बैंक में मैनेजर है। सोमवार को पीड़ित प्रधानाचार्य ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि दो दिसंबर की रात उनका बेटा गांव आया था।
विज्ञापन


बुग्गी हटाने की बात कहने पर गांव के प्रधान समेत चार-पांच लोगों ने उसकी कनपटी पर पिस्टल लगाकर उसके साथ मारपीट की। परिवार के लोग शोर सुनकर राहुल को बचाने आए तो उनके साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि परिवार की महिलाओं      को निर्वस्त्र करने की भी कोशिश की   गई।
विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस पर भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। पीड़ित प्रधानाचार्य ने प्रधानमंत्री-डीजीपी को ट्वीट कर मदद की गुहार लगाई है। न्याय नहीं मिलने पर परिवार समेत आत्महत्या की चेतावनी दी है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें