फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत ने आरोपी को सुनाया रेप पीड़िता से शादी का फरमान

Thu, 16 Feb 2017 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
rape
विज्ञापन

विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती के छह माह की गर्भवती  होने का पता चलने से सनसनी फैल गई।  छानबीन हुई तो पता चला कि उसके साथ छह माह पहले रेप किया गया था। बृहस्पतिवार को गांव में पंचायत बैठी, जिसमें पंचों  ने फरमान सुनाया कि आरोपी   युवक की शादी पीड़ित युवती से कराई जाए। इस संबंध में किसी भी पक्ष से कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है।  

गांववालों ने बताया कि छह माह पहले गांव के ही एक युवक ने युवती के साथ रेप किया था, लेकिन वारदात का खुलासा नहीं हो सका था। हाल ही में युवती के परिजनों को पता चला कि वह छह माह की गर्भवती है। उससे पूछताछ की तो उसने आरोपी युवक के बारे में पुलिस को बता दिया। इसके बाद यह मामला गांव में चर्चा का विषय बन गया।
विज्ञापन


मामला बढ़ता देख बृहस्पतिवार को गांव में पंचायत बुलाई गई। पंचायत में आरोपी युवक को युवती से जल्द शादी करने का फरमान सुनाया गया। इस संबंध में ग्राम प्रधान ने बताया है कि दोनों पक्ष फिलहाल शादी के लिए रजामंद हो गए हैं। जल्द ही दोनों की शादी हो जाएगी।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर इसकी सूचना कोतवाली तक भी पहुंच गई है। हालांकि इस बारे में कोतवाली पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। कोतवाली प्रभारी धनंजय मिश्रा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। अगर जल्द युवक-युवती की शादी नहीं हुई और पीड़ित  पक्ष पुलिस को तहरीर देगा तो पुलिस कार्रवाई करेगी।

उन्होंने बताया कि दोनों पक्ष एक ही बिरादरी से जुडे़ हुए बताए गए हैं। इस मामले की चर्चा देर शाम तक क्षेत्र में रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें