फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही को ठगने वाला गिरफ्तार

Wed, 06 Jan 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली पुलिस ने जिला न्यायाधीश की सुरक्षा में लगे सिपाही से ठगी कर उसके खाते से 4 लाख रुपये निकालने वाले शातिर ठग को भूड़ चौराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल भी बरामद कर लिया है। पुलिस अब उसके साथियों की तलाश में जुट गई है।

नगर कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि 29 नवंबर 2015 को पुलिस लाइन निवासी कांस्टेबल बिशन सिंह ने दर्ज कराई एफआईआर में बताया था कि वह जिला न्यायाधीश की सुरक्षा में तैनात है।

26 नवंबर 2015 को उसके मोबाइल नंबर पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि एसबीआई के हेडऑफिस से बोल रहा हूं। पांच साल पुराने एटीएम को रिन्युअल करना है।

कॉलर ने आईडी प्रूफ के नाम पर आधार कार्ड का नंबर मांगा। इसके बाद कॉलर ने एटीएम के छह अंकों का एक नंबर पूछ लिया। दो दिन बाद मोबाइल पर आए मैसेज से पता चला कि उसके खाते से 4 लाख रुपये निकल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें