फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी की सूचना पर फोर्स लेकर दौड़े अफसर

Sat, 22 Oct 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
झूठी सूचना देने वाले आरोपी का मेडिकल कराते पुलिसकर्मी। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
जंक्शन चौकी क्षेत्र के समसपुर गांव में नशे में धुत बर्खास्त सिपाही ने गोकशी और सांप्रदायिक झगड़े की झूठी सूचना देकर अफसरों को दौड़ा दिया। कंट्रोल रूम को सूचना मिलते ही अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। एसपी सिटी, सीओ समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन मामला न मिलने पर पुलिस ने आरोपी बर्खास्त सिपाही को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


समसपुर गांव निवासी कलुआ पुत्र जवाहर सिंह किसी मामले में सिपाही के पद से बर्खास्त चल रहा है। शनिवार दोपहर नशे में धुत कलुआ ने 100 नंबर पर कंट्रोल रूम को सूचना दी कि गांव में गोकशी के बाद दो समुदायों के  बीच सांप्रदायिक झगड़ा शुरू हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए।

सबसे पहले सीओ विजय प्रकाश सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद बुलंदशहर से एसपी सिटी मान सिंह चौहान समेत पीएसी भी पहुंच गई, लेकिन मौके पर ऐसा कुछ भी नहीं मिला। पुलिस ने झूठी सूचना देने वाले आरोपी बर्खास्त सिपाही को दबोच लिया।
विज्ञापन


आरोपी को पुलिस थाने ले आई और उसे शांतिभंग के आरोप में जेल भेज दिया। सीओ विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि बर्खास्त सिपाही कलुआ ने कंट्रोल रूम को गोकशी और सांप्रदायिक माहौल खराब होने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंचने पर मामला झूठा निकला। आरोपी को दबोचकर कार्रवाई करते हुए उसे शांति भंग के आरोप में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें