राठ (हमीरपुर)। बीमारी से परेशान अधेड़ ने खेत में लगे बबूल के पेड़ पर फांसी लगा ली। मौके पर ही अधेड़ ने दम तोड़ दिया। कोतवाली के अकौना गांव निवासी प्रकाश पुत्र किशोरी लाल लोधी ने बताया कि उसके भाई विश्वनाथ के शरीर में नसों में खून जमने की शिकायत थी। इससे उसका शरीर सुन्न पड़ जाता था। इसको लेकर उन लोगों ने उसका इलाज भी कराया लेकिन आराम नहीं मिला। प्रकाश ने बताया कि विश्वनाथ का पीजीआई लखनऊ में भी इलाज कराया। शनिवार की सुबह करीब छह बजे बीमारी से परेशान विश्वनाथ शौच करने अपने खेतों में गया। वहां लगे एक पेड़ से लटककर फांसी लगा ली। खेतों के आसपास मौजूद किसानों ने जब उसे लटकते देखा तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन उसे नीचे उतारा। तब तक उसने दम तोड़ दिया था।