खदाना गांव में शरारती तत्वों ने धार्मिक स्थल की चहारदीवार पर आपत्तिजनक शब्द लिखकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। गांव में तनाव की सूचना पर सीओ अनूपशहर भी पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीण की तहरीर पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
खदाना निवासी अलीमुद्दीन पुत्र यामीन खां ने पुलिस को बताया कि रविवार तड़के 5 बजे गांव की जामा मस्जिद पर नमाज पढ़ने के बाद जब बाहर आए तो मस्जिद की दीवार पर लाल खड़िया (मिट्टी) से आपत्तिजनक शब्द लिखे मिले।
उन्होंने इसकी जानकारी समाज के लोगों को दी। फिर पुलिस को 100 नंबर पर सूचना देने की कोशिश की गई। लेकिन नंबर नहीं लग सका। सूचना पर सीओ अनूपशहर यशवीर सिंह और एसओ अहार अजब सिंह पहुंचे। सीओ अनूपशहर यशवीर ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों को बैठाकर मामले को शांत कराया गया। एहतियातन मस्जिद के आसपास पुलिस तैनात कर दी गई है।