फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंत्र-मंत्र के नाम पर गैंगरेप

Thu, 28 Jul 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
रेप - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र स्थित मस्तराम श्मशान घाट पर तंत्र-मंत्र के नाम पर तीन लोगों ने महिला से गैंगरेप किया। साथ में मौजूद पीड़िता की बहन के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने मौके पर दो आरोपियों को दबोच कर जमकर धुनाई करते हुए पुलिस को सौंप दिया, जबकि  एक आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन


पुलिस ने तहरीर के आधार पर गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है।  डिबाई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 26 जुलाई 2016 को अपनी ससुराल गया था।

मंगलवार रात करीब आठ बजे सलहज (साले की पत्नी) के भाई ओमशंकर और उसके दोस्त कन्हैया और यामीन आए। खाना खाने के बाद कन्हैया ने कहा कि तेरी पत्नी और साली पर भूत-प्रेत का साया है। वह झाड़-फूंक (तंत्र-मंत्र) करने लगे। कन्हैया और ओमशंकर ने कहा कि भूत-प्रेत को भगाने के लिए अनूपशहर के पास श्मशान घाट पर पूजा करनी होगी।
विज्ञापन


बुधवार सुबह ओमशंकर पीड़ित की पत्नी और साली को उसकी ससुराल से अपने साथ बाइक पर बैठाकर अनूपशहर स्थित श्मशान घाट पर ले गाया। थोड़ी देर बाद कन्हैया, यामीन भी वहां पहुंच गए। बुधवार को घुमाने के बाद तीनों लोग दोनों महिलाओं को मस्तराम श्मशान घाट पर लेकर गए।

शाम को करीब 7.30 बजे पूजा करने के बाद ओमशंकर, कन्हैया और यामीन ने साली के साथ रेप किया। यह देख पत्नी ने शोर मचाया और परिजनों को फोन पर सूचना दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने कन्हैया, यामीन जमकर धुना, जबकि तीसरा आरोपी ओमशंकर भाग निकला।

ग्राम प्रधान पर छेड़छाड़ का आरोप, हंगामा
क्षेत्र के एक ग्राम प्रधान पर गांव निवासी युवती ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवती के विरोध करने पर प्रधान ने परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी है। घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ खुर्जा तहसील और पहासू थाने पर हंगामा कर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। हालांकि पुलिस मामले को रंजिशन बता रही है। वहीं, ग्राम प्रधान ने भी अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए फंसाने की बात कही। दो समुदायों से जुड़ा मामला होने से गांव में तनाव व्याप्त है।

 गांव निवासी युवती का आरोप है कि वह बृहस्पतिवार सुबह वह डेरी से दूध लेने जा रही थी। रास्ते में सुनसान स्थान पर ग्राम प्रधान मिल गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

आरोप है कि ग्राम प्रधान ने पूर्व में भी युवती की मां के कपड़े फाड़े थे। युवती की शिकायत पर परिजन और गांव के लोग भड़क गए। घटना से नाराज काफी संख्या में ग्रामीणों ने खुर्जा तहसील पहुंचकर हंगामा करते हुए एसडीएम से शिकायत की। ग्रामीण पीड़िता को लेकर पहासू थाने पहुंचे और हंगामा करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। गांव में राशन डीलर को लेकर गांव में प्रधान से विवाद चल रहा है। इसके दूसरे पक्ष के लोग प्रधान पर आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
कौशलेंद्र यादव, प्रभारी थाना पहासू

मेरे ऊपर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद है। राशन डीलर के खिलाफ हमने शिकायत की थी। इसी को लेकर उसके पक्ष के लोग रंजिश मान रहे हैं और इस तरह के निराधार आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

आरोपी ग्राम प्रधान

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें