फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामजद आरोपियों को छोड़ा, थाने पर हंगामा

Thu, 16 Mar 2017 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सिक्योरिटी गार्ड अनिल सोलंकी की हत्या में नामजद दो आरोपियों को थाने से छोड़ने पर गुस्साए परिजनों ने थाने पर हंगामा कर दिया। परिजनों का आरोप था कि पुलिस आरोपियों से सांठगांठ कर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं कर रही है।

जानकारी के अनुसार चार मार्च को गांव चचोई थाना खुर्जा देहात निवासी अनिल कुमार सोलंकी पुत्र हरपाल सोलंकी ने पुलिस को बताया था कि उसके पिता गांव के अजय पुत्र प्रेम सिंह के साथ ककोड़ के सुनपेड़ा गांव में उसकी भांजी का भात लेकर गए थे। देर रात अनिल संदिग्ध हालात में लापता हो गए थे।
विज्ञापन


नौ मार्च को ग्राम इनायतपुर में चचूरा नहर में अनिल का शव मिला था। भाई अशोक सोलंकी ने गांव के अजय, योगेश, व गांव बड़ौदा निवासी श्रीपाल को हत्या के मामले में नामजद कराया था। बताया जा रहा है कि मंगलवार को पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। परिजनों का आरोप है कि बाद में पुलिस ने बुधवार को अजय व श्रीपाल को छोड़ दिया।
विज्ञापन


जैसे ही इसकी भनक पीड़ित परिजनों को लगी तो उन्होंने नामजद आरोपियों को छोड़ने पर थाने पर हंगामा शुरू कर दिया। बाद में किसी तरह पुलिस ने परिजनों को निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाकर शांत कराया। इंस्पेक्टर वीके मिश्रा ने बताया कि नामजद में संदेह होने के कारण पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी अजय और श्रीपाल को हिरासत में लिया गया था। कुछ संदिग्धों से भी पूछताछ की जा    रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें