फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा प्यार में नवविवाहिता को मारी गोली, मौत

Sat, 05 Dec 2015 11:20 PM IST
अमर उजाला, ककोड़
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला कुरैशियान में अपने पति के साथ ससुराल लौट रही नवविवाहिता को एकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिक ने गोली मार दी।
विज्ञापन


गोली नवविवाहिता के सिर में लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने हायर मेडिकल सेंटर दिल्ली रेफर कर दिया।

रास्ते में नवविवाहिता ने दम तोड़ दिया। पीड़ित पिता ने मोहल्ले के ही एक युवक पर गोली मारने का आरोप लगाया है। खबर लिखे जाने तक मामले में तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन


एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि मोहल्ला कुरैशियान निवासी वकीला पत्नी जहांगीरपुर निवासी हबीब पिछले एक साल से मोहल्ले में रह रही है।

उसकी बेटी नगमा का निकाह तीन माह पहले खुर्जा निवासी एक युवक से हुआ था। नगमा पिछले 15-20 दिन से मायके आई हुई थी। शनिवार दोपहर उसका पति उसे लेने आया था।

शाम करीब 5.30 बजे कार से जैसे ही वह खुर्जा के लिए निकले घर से चंद कदमों की दूरी पर ही मोहल्ले के एक युवक ने तमंचे से नगमा पर फायरिंग कर दी। एक गोली नगमा के सिर में लगी।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गोली मारकर आरोपी मौके से भाग गया। नगमा को गोली लगते ही मोहल्ले में कोहराम मच गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

जहां, गंभीर हालत में डॉक्टरों ने उसे हायर मेडिकल सेंटर दिल्ली रेफर कर दिया। दिल्ली ले जाते समय रास्ते में नगमा ने दम तोड़ दिया। नगमा के पिता ने मोहल्ले के ही एक युवक पर एकतरफा प्यार में हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मोहल्ले के ही एक युवक ने एकतरफा प्यार में विवाहिता नगमा को उसके पति के सामने ही गोली मार दी। नगमा की हायर मेडिकल सेंटर दिल्ली जाते समय रास्ते में मौत हो गई। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - राजेश कुमार, एसपी सिटी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें