फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी ने महिला से की रेप की कोशिश

Fri, 04 Dec 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में बृहस्पतिवार शाम छत के रास्ते घर में घुसे पड़ोसी ने महिला से रेप की कोशिश की।
विज्ञापन


महिला के शोर मचाने पर आरोपी उसके साथ मारपीट कर भाग गया। शुक्रवार दोपहर पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार शाम वह घर पर अकेली थी।

परिवार के सदस्य रिश्तेदारी में आयोजित कार्यक्रम में गए हुए थे। तभी मोहल्ले का एक युवक छत के रास्ते घर में घुस आया। आरोपी ने महिला के साथ रेप की कोशिश की।

महिला के शोर मचाने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। तभी पड़ोस की एक युवती उसके घर आ गई। इस पर आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।

घर लौटे परिजनों को महिला ने आपबीती बताई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें