पशु पैठ संचालक पूर्व चेयरमैन बदर-उल-इस्लाम ने कहा कि कुछ शरारती तत्व गाय की हत्या कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इस नापाक कोशिश को नाकाम करने के लिए पशु पैंठ में गौवंश की बिक्री पर रोक जरूरी है।
इस्लाम के मुताबिक हम सबको को एक दूसरे के मजहब और धर्म की इज्जत करनी चाहिए। हिंदू धर्म में गाय की पूजा होती है। गोवंश बिक्री का मजबूत प्लेटफार्म पशु मेले को माना जाता है।
यही कारण है कि गाय, भैंस, बैल, भैंसा और कटरा आदि की खरीद करने के लिए गैर जनपद से भी व्यापारी आते हैं। गोवंश हत्या के हालिया घटनाक्रम को देखते हुए स्याना पशु पैंठ केसंचालक और सपा नेता बदर-उल-इस्लाम ने पशु पैंठ में गोवंश की खरीद-फरोख्त पर पाबंदी लगा दीहै।