फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे के अवैध कट करा रहे हादसे

Sun, 06 Nov 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर बने अवैध कट। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
हाईवे-91 पर हो रहे हादसों के पीछे बने अवैध कट जिम्मेदार है। इन अवैध कटों से निकलने के दौरान हादसों में कई लोग काल के गाल में समा चुके हैं। ग्रामीणों ने अपनी सुविधा के हिसाब से अस्थायी कट तैयार लिए हैं। इन कटों की ओर पुलिस और एनएचएआई अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन


हाईवे-91 पर होने वाले अधिकांश हादसों के पीछे ग्रामीणों द्धारा बनाए अस्थायी कट है। खास बात है कि हाईवे से तमाम विभागों के अफसर गुजरते है, लेकिन किसी भी अफसर ने इस समस्या की तरफ कोई तारुफ नहीं किया है। इसके अलावा एक निजी कंपनी द्धारा हाईवे निर्माण के समय ग्रामीणों की सहूलियत के लिए कोई स्थायी कट नहीं दिया गया।

इसके चलते देहात क्षेत्र के दर्जनो गांव का संपर्क हाईवे से लगभग टूटा हुआ है। हाईवे के समीप पड़ने वाले गांवों के ग्रामीणों ने किसी प्रकार अस्थायी कट बनाते हुए आवागमन का जुगाड़ कर रखा है। हाईवे पर स्थायी कट नहीं होने से ग्रामीणों को आने-जाने के दौरान लंबा सफर तय करने को विवश होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें