फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीर की भूमि पर शव दफनाने को मारपीट

Wed, 12 Apr 2017 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र की आदर्श नगर कालोनी में पीर की जमीन पर शव दफनाने को लेकर दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पर एसडीएम सदर और नगर कोतवाल पहुंच गए। शव दफनाने पहुंचे लोग कब्रिस्तान के कागजात नहीं दिखा सके। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


वहलिमपुरा गांव रोड स्थित आदर्श नगर के लोगों ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब दो बजे कुछ लोग कब्र खोदने के औजार लेकर पहुंचे। उन्होंने पीर की भूमि पर कब्र खोदने की कोशिश की। लोगों ने कब्र खोदने का विरोध किया तो लोग चले गए।

कुछ देर बाद लोग फिर पहुंचे तो दूसरे पक्ष के लोगों ने एतराज जताया और पुलिस को सूचना दी। इस बीच दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर और नगर कोतवाल ने भूमि के कब्रिस्तान होने के दस्तावेज मांगे तो वह नहीं दिखा पाए।
विज्ञापन


एसडीएम ने जब तहसील के दस्तावेजों में दिखवाया तो पता चला कि वह विवादित भूमि पीर के नाम पर दर्ज है।

एसपी देहात-सीओ ने चलाया चेकिंग अभियान
खुर्जा (ब्यूरो)। एसपी देहात जगदीश पांडे और सीओ खुर्जा चंद्रधर गौड़ ने मंगलवार रात जेवर अड्डा चौराहे पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ट्रिपल बाइकर्स को पुलिस ने जमकर हड़काते हुए अगली बार कार्रवाई करने की बात कहते हुए छोड़ दिया। इसके अलावा अधिकारियों ने फुटपाथ से अतिक्रमण भी हटवाया ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें