फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, हंगामा

Mon, 07 Dec 2015 10:54 PM IST
अमर उजाला, खुर्जा
विज्ञापन
विज्ञापन
पहासू रोड पर दो बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में युवक की मौत हो गई। हादसे से गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस के काफी समझाने के बाद भी लोग नहीं हटे।
विज्ञापन



बाद में एसडीएम और सीओ ने आर्थिक मदद का आश्वासन देकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस ने आरोपी बाइक सवार अरनिया थाना क्षेत्र निवासी मुन्ना पुत्र पप्पू को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।



छतारी थाना क्षेत्र के कमोना निवासी जुम्मन (25) पुत्र सरदार खां देहात थाना क्षेत्र के अगौरा गांव में अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में आए थे।



सोमवार सुबह करीब सवा 10 बजे वह बाइक से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान खुर्जा-पहासू मार्ग पर सामने से आ रही एक अन्य तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी।


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में जुम्मन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से गुस्साए लोगों ने खुर्जा-पहासू मार्ग पर जाम लगाकर आश्रित परिजनों के लिए अर्थिक मदद की मांग करने लगे।
विज्ञापन




सूचना पर एसडीएम, सीओ समेत पुलिस पहुंची। सड़क पर लोगों के हंगामा करने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। अधिकारियों ने आर्थिक मदद का आश्वासन देकर किसी तरह लोगों को शांत करवाया।
विज्ञापन



करीब 45 मिनट बाद पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर सड़क से हटाया तो यातायात सुचारु हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


वहीं, थाने में आरोपी बाइक सवार अरनिया थाना क्षेत्र निवासी मुन्ना पुत्र पप्पू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें