पति, सास, ससुर और अपने तीनों बच्चों को नशीला पदार्थ पिलाकर विवाहिता प्रेमी संग भाग गई। विवाहिता घर में रखी एक लाख की नगदी और जेवरात भी ले गई है।
पड़ोसियों ने बेहोशी की हालत में परिजनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां होश आने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ।
झाझर निवासी युवक की दस साल पहले शादी हुई थी। युवक दिल्ली में शोकर बनाने का काम करता है। वह अपने माता पिता, तीन बच्चों के साथ रहता था।
बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात युवक की पत्नी ने पति, सास, ससुर, अपने तीनों बच्चों को खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। फिर घर में रखे एक लाख की नगदी और जेवरात लेकर प्रेमी संग भाग गई।
बृहस्पतिवार सुबह काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसी दीवार फांदकर घर में उतरे। देखा तो परिजन बेहोश पड़े थे।
पड़ोसियों ने गांव के एक चिकित्सक के यहां सभी को भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद उन्हें होश आ गया। चिकित्सक का कहना है। कि सभी लोगों को नशीला पदार्थ दिया गया था।