मॉडल टाउन थाने में दिल्ली निवासी एक शख्स ने सड़क किनारे ग्रीन बेल्ट पर लगी 60 ग्रिल चोरी होने का मुकदमा दर्ज किया गया है। वारदात जनवरी महीने की है।
दिल्ली के राज नगर निवासी सचिन यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 जनवरी की रात किसी ने मॉडल टाउन क्षेत्र में सड़क किनारे ग्रीन बेल्ट पर लगी 60 ग्रिल चोरी कर ली।
ग्रिल की कीमत करीब 80 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
तीन बाइक भी चोरी, मुकदमे दर्ज
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से तीन बाइक चोरी होने के भी मुकदमे स्थानीय थानों में दर्ज हुए हैं। शहर निवासी राजेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि झज्जर चौक स्थित पुष्प वाटिका के सामने से उसकी बाइक 22 फरवरी की रात करीब दस बजे चोरी हो गई।
वहीं कसौला थाने में दर्ज मुकदमे के अनुसार इस्तमुरार राजपुरा निवासी राकेश की बाइक चिरहाड़ा गांव से 23 फरवरी की दोपहर करीब ढाई बजे चोरी हुई। वहीं मॉडल टाउन में दर्ज कराए मुकदमे में नई बस्ती निवासी दीपक ने बताया है कि 20 फरवरी को सेक्टर-3 से शाम करीब पांच बजे उसकी बाइक चोरी हो गई।