हाईवे स्थित बरतौली गांव के पास सड़क पार कर रहे मां- बेटे को रौंद दिया। हादसे में मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका दो वर्ष का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
गांव रोहिंदा निवासी सेठानी पत्नी चुन्ना मायके बरतौली से अपने दो वर्षीय बेटे हमरान को लेकर शुक्रवार दोपहर घर आ रही थी।
गांव से बाहर सड़क पार कर के दौरान तेज गति से आ रही कार ने दोनों को रौंद दिया। हादसे में सेठानी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया।
कार-बाइक की भिड़त में बाइक सवार घायल
ग्राम सौंदा, पलवल हरियाणा निवासी रोहताश (35) की बहन की शादी बुलंदशहर में हुई थी। शुक्रवार को वह बाइक से बहन-बच्चों को छोड़ने के लिए बुलंदशहर जा रहा था। झाझर में बालाजी मंदिर के पास सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। सिर में चोट लगने से रोहताश घायल हो गया। जबकि उसकी बहन व बच्चों को मामूली चोट आईं।