बेरहम मां पैदा होने के बाद अपनी बेटी अस्पताल में ही छोड़ आई। घर के लोगों के पूछने पर उसने कोई बेटा पैदा होने की बात कहकर उसे मृत बताया। बाद में मोहल्ले के लोगों ने आशा के घर से बच्ची को बरामद किया। बच्ची के मिलने के बाद मां ने आशा पर गुमराह करने का आरोप लगाया। वहीं मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि बेटी पैदा होने पर इसने उसे अस्पताल में छोड़ दिया।
हांलाकि अभी तक पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी गई है।विमला नगर निवासी गर्भवती महिला शुक्रवार को जटिया महिला अस्पताल में भर्ती हुई थी। उसके बाद उसे बेटी पैदा हुई। महिला के मुताबिक उसके साथ मौजूद आशा ने उसे गुमराह करते हुए मृत बेटा होना बताया। इसके बाद वह शनिवार को अस्पताल डिस्चार्ज होकर घर आ गई।
मोहल्ले के लोगों ने जब पूछा तो उसने कोई संतोष जनक बात नहीं बताई। शक होने पर मोहल्ले के लोग आशा के पास पहुंचे और बच्ची को बरामद कर लिया। मोहल्ले के लोगों के मुताबिक आशा ने बताया कि बेटी होने पर महिला ने उसे अपने साथ न ले जाने की बात कही और बच्ची को छोड़ कर आ गई। इसके चलते आशा उसे लेकर अपने घर आ गई। हांलाकि अभी तक महिला के घर के लोगों ने पुलिस में कोई शिकायत नहीं की है।