फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लोगों को सांप ने डसा

Sat, 27 Aug 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला ऊना के बंगाणा और तनोह में दो लोगों को सांप ने डस लिया है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को वीरेंद्र कुमार निवासी कडथोली शनिवार को घर में नहा रहा था कि सांप ने काट लिया। वहीं, तनोह निवासी चंचला देवी (50) शुक्रवार रात को अपने घर के समीप कार्य कर रही थी। तभी उसे सांप ने डस लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। पीड़िता को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी है। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि सर्पदंश से पीड़ित को उपचार दिया गया है। फिलहाल महिला की हालत खतरे से बाहर है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गौर है कि जिला में एक सप्ताह के भीतर ही एक दर्जन लोग सर्पदंश का शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें