फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट मैरिज कर युवती के खाते से लाखों निकाले

Wed, 02 Dec 2015 10:40 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक युवक ने महाराष्ट्र की रहने वाली एक युवती से कोर्ट मैरिज कर लिया।
विज्ञापन


शादी के बाद उससे लाखों रुपये की ठगी कर ली। दोनों के बीच मामूली कहासुनी हुई और युवक उस युवती को छोड़कर कहीं गायब हो गया। पीड़िता ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मूलरूप से महाराष्ट्र की रहने वाली है। पिछले कुछ सालों से वह गुड़गांव की एक मोबाइल कंपनी में काम करती है।
विज्ञापन


करीब तीन साल पहले उसकी मुलाकात कंपनी में काम करने वाले एक युवक से हुई। युवक को बताया कि वह मूलरूप से बुलंदशहर का रहने वाला है। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए।

युवती ने उस युवक से कोर्ट मैरिज कर ली। कुछ दिन दोनों साथ रहे। इस दौरान युवक ने युवती से लाखों रुपये ऐंठ लिए। यही नहीं युवक ने उस युवती के खाते से भी लाखों रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन


युवती के मुताबिक, करीब एक माह पहले युवक से इसी बात को लेकर उसका विवाद हुआ था। बाद में पता चला कि वह अपने घर चला आया। कंपनी से पता निकालकर वह बुधवार को बुलंदशहर पहुंची।

युवती ने पुलिस से आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। नगर कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें