फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से लापता युवक की हत्या

Mon, 08 Aug 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
शव का मुआयना करती पुलिस। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
दो दिन पहले लापता युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई और शव गंग नहर में फेंक दिया गया। सोमवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने गंग नहर से शव निकाला। उसके पैर बंधे थे और गले में फंदा लगा था। मृतक की पहचान उसके हाथ पर लिखे नाम से हुई है। हालांकि अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी पंकज लवानिया ने बताया कि राहगीरों ने सूचना दी कि शिवाली गंगनहर में एक युवक का शव बह रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाला तो उसके पैर जहां बंधे थे वही गले मे फंदा लगा था। पेंट-शर्ट पहने युवक की उम्र करीब 25 वर्ष है व उसके हाथ पर देवेंद्र सैनी गुदा है।

पुलिस ने जब शव की पहचान करवाई तो पता चला कि मृतक शिवाली का रहने वाला है और उसका नाम देवेंद्र सैनी पुत्र रघुवीर है। देवेंद्र का शव नहर में मिलने की सूचना मिलते ही परिजन रोते-बिलखते नहर पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज मुकदमा दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।  प्रभारी के मुताबिक करीब 24 घंटे पहले युवक की हत्या कर उसके शव को नहर मे फेंक दिया है। उधर, परिजनों का कहना है कि देवेंद्र शनिवार से लापता था और उसकी तलाश की जा रही थी। उन्होंने ने पुलिस के समक्ष किसी से रंजिश ना होने की बात कही गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें