फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटी दूध की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

Sat, 15 Apr 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
मिलावटी दूध बनाने की फैक्ट्री में छापामारी करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिकारपुर क्षेत्र के गांव मिलक करीरा में शनिवार को खाद्य विभाग, पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम ने मिलावटी दूध बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है। फैक्ट्री में केमिकल और मिल्क पाउडर की बरामदगी से फूड सेफ्टी अफसर कयास लगा रहे हैं कि मिलावटी दूध बनाने में केमिकल का प्रयोग हो रहा था।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त खाद्य रामनरेश यादव ने बताया शिकारपुर क्षेत्र के गांव मिलक करीरा में नकली दूध का कारोबार होने की सूचना मिल रही थी। उसी आधार पर शनिवार सुबह उन्होंने एसडीएम उमाशंकर सिंह, सीओ विजय प्रकाश सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार और कोतवाली निरीक्षक पीआर शर्मा के साथ कल्लू खां के यहां छापा मारा।

फैक्ट्री संचालक कल्लू खां व उसके दोंनों पुत्र दीन मोहम्मद, शमी मोहम्मद दूध केनों में भर रहे थे। पुलिस ने तीनों को दबोच लिया। टीम ने मौके से 27 केन व ड्रम में तैयार किया गया 2500 लीटर दूध, ग्लूकोज, टी-पॉल लिक्विड, ईजी पाउडर, अज्ञात अर्द्ध ठोस पदार्थ, चूना, दूध पाउडर और दूध बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण जब्त किए हैं।
विज्ञापन


मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार तंवर ने बताया मिलावटी दूध और अन्य सामग्री समेत सात नमूने जांच को भेजे गए हैं। पकड़े गए दूध को प्रथम दृष्टया संदिग्ध मानते हुए नष्ट करा दिया गया। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

एसएचओ पीआर शर्मा ने बताया कि नकली दूध का कारोबार करने के तीनों आरोपी कल्लू उसके दोनों पुत्र दीन मोहम्मद व शमी मोहम्मद को गैंगेस्टर एक्ट में निरुद्ध किया जाएगा।

सीक्रेट सूचना से   लिखी दूध माफिया पर एक्शन की ‘‌ि स्क्रप्ट’
दूध माफिया कल्लू खां के खिलाफ कार्रवाई में पर्दे के पीछे डीएम और एसएसपी थे। इसलिए सीक्रेट सूचना पर अंदरखाने पहले पुख्ता काम हुआ और बाद में ठोस एक्शन लिया गया। डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने कहा कि शिकारपुर के गांव मिलक करीरी में मिलावटी दूध के धंधे की सूचना शुक्रवार को ही मिल गई थी।

सूचना लीक होने के डर से तहसील और फूड सेफ्टी अफसरों को इसकी सूचना नहीं दी गई। डीएम ने मेरठ बैठे फूड विभाग के उच्च अधिकारियों को ही विश्वास में लिया। शुक्रवार की शाम बाकायदा पुलिस प्रशासन की टीमें गठित की गईं और मेरठ से फूड सेफ्टी विभाग के अफसरों को बुलाया गया। एसडीएम, तहसीलदार और फूड सेफ्टी अफसरों से इतना कहा गया कि सुबह कार्रवाई के लिए तैयार रहना है।

प्रशासन जुटाएगा कल्लू खां की संपत्ति का ब्यौरा
कल्लू खां द्वारा गतवर्षों में खरीदी गई संपत्ति का ब्यौरा प्रशासन जुटाएगा। एसडीएम उमाशंकर ने बताया कल्लू खां ने काली कमाई से सौ बीघा से अधिक जमीन, शिकारपुर, बुलंदशहर व अलीगढ़ में मकान एवं प्लॉट खरीदने की जानकारी मिली है।

क्षेत्रीय फूड सेफ्टी अधिकारी के सस्पेंशन की संस्तुति कर दी गई है। बिना फूड सेफ्टी विभाग के अफसरों की मिलीभगत के बड़े स्तर पर मिलावटी दूध का धंधा संभव नहीं है। दूध की रिपोर्ट आने के बाद कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - आंजनेय कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें