भूड़ चौकी क्षेत्र से बुधवार रात बाइक से दादरी जा रहे एक मैकेनिक को कार सवार बदमाश अपहरण कर लिया। परिजनों को बदमाशों ने कॉल करके मामले की जानकारी दी। खानपुर थाने पर पहुंचे परिजनों को भूड़ क्षेत्र का मामला बताकर उन्हें टरका दिया।
खानपुर थाना क्षेत्र के गांव पर्वाना निवासी स्वर्गीय मोमराज सिंह का पुत्र धर्मेंद्र कुमार दादरी में मैकेनिक का कार्य करता था। परिजनों के मुताबिक बुधवार शाम करीब सात बजे बाइक द्वारा धर्मेन्द्र दादरी जा रहा था।
बुलंदशहर स्थित भूड़ चौराहे के पास कार सवार अज्ञात बदमाशों ने बाईक को ओवरटेक करके उसे रोक लिया और कार में डालकर अपने साथ सिकंदराबाद की ओर ले गये। बाद में बदमाशों ने अपने नंबर से अगवा युवक के परिजनों को मामले की जानकारी दी। बदमाशों ने धमकी देते ही फोन स्विच ऑफ कर लिया।