फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती से किया रेप

Fri, 03 Jun 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
रेप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मिर्जापुर गांव निवासी युवक ने शादी का झांसा देकर औरंगाबाद क्षेत्र निवासी युवती से कई माह तक रेप किया। पीड़िता ने शादी का दबाव डाला तो युवक ने इंकार कर दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


पीड़िता की मां ने कोर्ट को बताया कि वह औरंगाबाद में अपनी बेटी के साथ रहती है। कोतवाली देहात के मिर्जापुर गांव निवासी बलवीर का उसके घर आना जाना है। आरोप है कि बलवीर ने मौका पाकर उसकी बेटी को शादी का झांसा दिया और कई बार उसके साथ रेप किया।

2 मई को आरोपी उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया और उसके साथ रेप किया। बेटी ने जब शादी के लिए कहा तो आरोपी ने इंकार कर दिया। पीड़िता ने घर लौटकर आपबीती परिजनों को बताई। पीड़िता का आरोप है कि जब थाने पर तहरीर दी तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


थक हारकर उसने कोर्ट का सहारा लिया। देहात कोतवाल रामसेन सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी बलवीर के खिलाफ रेप की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें