काम से वापस घर लौट रहे हलवाइयों को हथियारबंद बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट लिया। पीड़ितों ने दो लुटेरों को पहचाने का दावा किया है। इस मामले में दो नामजद समेत चार के खिलाफ तहरीर दी गई है।
ग्राम वैलाना निवासी भोला पुत्र नेत्रपाल, ऋषिपाल, बॉबी पुत्रगण धर्मपाल ने बताया कि वह बुधवार को भंडारे में खाना बनाने के बाद घर लौट रहे थे। गांव के बाहर गेट पर पहले से बैठे चार लोगों ने उन्हें रोका और तमंचों के बल पर 20 हजार रूपये लूट लिए।
पीड़ितों ने दो लुटेरों का गांव का ही होने का दावा किया है। इस मामले में दो नामजद समेत चार लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी गई है।