फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूता व्यापारी से तमंचे के बल पर लूटपाट

Tue, 08 Mar 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बकाया वसूली कर लौट रहे जूता व्यापारी और उसके बेेटे से दो बाइक सवार चार बदमाशों ने तमंचों के बल पर मारपीट कर 80 हजार रुपये और दो मोबाइल लूट लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए कई घंटे कांबिग की लेकिन कोई नतीजा नही निकला। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक बुलंदशहर के कृष्णानगर निवासी सुधीर पुत्र विजय जूते के थोक कारोबारी हैं। सोमवार को सुधीर अपने पिता विजय के साथ बाइक से जहांगीराबाद से बकाया वसूली कर लौट रहे थे। तभी करीब साढ़े चार बजे दोनों जैसे ही वहीपुर दोराहे और जटवाई गांव के बीच पहुंचे।

ओवरटेक कर दो बाइक सवार चार बदमाशों ने सुधीर की बाइक को रोक लिया। फिर तमंचे के बल पर उनसे मारपीट कर वसूली की गई 80 हजार की नगदी और दो मोबाइल लूट लिए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लूट की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बुलंदशहर की ओर भाग गए।
विज्ञापन


पीड़ित पिता-पुत्र की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटो कांबिग की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। कोतवाली प्रभारी प्रभात कुमार वर्मा ने बताया कि पीड़ित जूता कारोबारी सुधीर की तहरीर पर पुलिस ने लूट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें